10 राजकुमार अरोड़ा गाइड के संग हँसी के रंग
*💐आज का रंग- गाइड के संग*💐 🥵🤪🤓😂😅😍😄😡😂 करीबी और गरीबी द्वारा सिखाया सबक तो ऐसा है हुजूर...किसी भी इन्सान को बदलने को कर देता मज़बूर....!!! *मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिन्हें ग्राउंड फ्लोर नहीं मिलता...!!!* लाश की उम्र जितनी छोटी होती है ना...उसे कन्धा देना उतना ही मुश्किल होता है...!!! *एक बात समझ नहीं आ रही है,समझाओगे क्या?...सबसे मैं परेशान हूँ या...सब मुझ से परेशान हैं...???* सीधी बात का उल्टा ज़वाब दे कर सामने वाले का पारा हाई कर देना भी एक टेलेंट है... विश्वास ने हो तो...एक सीधी बात कर के देखो मुझसे....!!! *बालम का उल्टा मलबा होता है... फ्री बैठा था,सोचा फ्री में ही ये ज्ञान की बात आपको बता दूँ...!!!* तूफान का इंतजार न करें,पत्नी जी के साथ बाहर डिनर का प्रोग्राम बनायें और पत्नी जी के तैयार होने के बाद प्रोग्राम कैंसिल कर दें,तूफान अपने आप आ जायेगा...!!! *जो लोग आपका मज़ाक बनाते हैं और हँसते हैं... ऐसे लोग सफलता मिलने पर आपकी ही नकल करते हैं...!!!* सर,तेज़ बारिश हो रही है,क्या आज ऑफिस आना है!कर्मचारी के पूछने पर बॉस-खुद ही सोच लो,दिन भर बेइज़्ज़ती ...