8 राजकुमार अरोड़ा गाइड के संग आज का रंग

 *💐आज का रँग- गाइड के सँग💐*

🤪😅😍🤓😛😄😄😜😂

मैं उन्हीं खूबियों का मालिक हूँ...

लोग जिनको कमी समझते हैं...!!!

*इस दुनिया का उसूल...जब तक काम,तब तक नाम...वरना तो दूर से ही राम राम...!!!*

मदारी अनपढ़ होता है... लेकिन पढ़े लिखों से ताली बजवाता है... अन्त में झोला उठा कर चल देता है...!!!

*बेचारी लड़कियाँ किसी के घर मेहमानी में जाये...तो बस एक ही दिन इज़्ज़त होती है... दूसरे दिन वो लोग बर्तन मंजवा ही लेते हैं...!!!*

जब पहली बार इन्सान ने मछली का शिकार किया तो मछली ने श्राप दिया-हे इन्सान,तुम भी एक दिन net में ऐसे फँसोगे कि चाह कर भी निकल नहीं पाओगे,आज वही श्राप तो भोग रहा है..!!!

*अगर माँ ठण्डी हवा है तो पिता भी किसी ऐ सी से कम नहीं...फर्क बस इतना है कि पापा का कम्प्रेसर जल्दी गर्म हो जाता है...!!!*

एक बात तो कन्फर्म हो गई... लड़कियाँ तो लड़कियाँ ही रहतीं हैं,लड़के अंकल हो जाते हैं...!!!

*पतियों को थकान भी तभी याद आती है,जब बीवी कहती है,रुको! तुमसे जरूरी बात करनी है...!!!*

इतने भी न गिरो,दूसरों को गिराने में...कि फिर उठ न पाओ इस ज़माने में...!!!

*कुछ लोग मर के याद आते हैं... कुछ नहीं मर के...!!!*

तुमसे एक भी काम ढँग से नहीं होता,तुम्हें पुदीना लाने के लिये  कहा था,तुम ये धनिया ले आये, तुम जैसे बेवकूफ़ को तो घर से ही निकाल देना चाहिये! पापा के ये कहने पर बेटा बोला- पापा,ठीक है,फिर इकट्ठे ही निकलते हैं!मम्मी कह रही थी,ये मेथी है...!!!

*कॉलेज वाली मसालेदार, होटल वाली मस्त,घर वाली फीकी,पड़ोस वाली कड़क लेकिन एक बात तो बिल्कुल सही है यार,चाय तो आखिर चाय ही होती है..!!!*

हरियाणे का ताऊ जिन्दगी से तँग आ कर हिमालय चला गया, तपस्या करने से पहले उसे ध्यान आया  कि एक बीड़ी ही फूँक लूँ पर जेब में उसे माचिस मिली ही

नहीं,तो बस फिर,वो वहीँ तपस्या करने ही बैठ गया! ऐसे ही तपस्या करते करते बीस साल बीत जाने पर भोलेनाथ बाबा प्रसन्न हो,

प्रकट हो गये,उनकी आहट से ताऊ की आँख खुलगी और भोले बाबा ताहिं लखा के एक दम

बोल्या-अर! प्रधान,माचिस ले रहय्या है के..!!!

*गर्मी और पत्नी एक जैसी होती हैं...इनका पारा चढ़ते ही सभी के पसीने छूट जाते हैं..!*

लोग जानू के लिये गिफ्ट ढूंढ रहे हैं और हम गिफ्ट के लिये जानू को ढूंढ रहे हैं...!!!

*कल एक सैलून पर क्या बढ़िया स्लोगन पढ़ा-हम दिल का बोझ तो नहीं,सिर का बोझ जरूर हल्का कर सकते हैं..!!*

तेरी यादों को भुलाने के लिये,दिल में जो रखे थे,पत्थर कमबख्त  सरक कर वो पत्थर किडनी में पहुंच गये,अब दर्द पहले से ज्यादा होता है..!!!

*अपनों ने ही सिखाया है... कोई अपना नहीं होता...!!!*

एक छोरी शहर में ब्याह पाछे  पहली बार अपने गाँव में आई तो पड़ोस में रहण वाली ताई ने पूछया-छोरा,के करे है? तो छोरी का ज़वाब था--अफसोस करे है..!!!

*शादी में डी जे वाला बेहोश होते होते बचा,क्योंकि एक लड़की ने फरमाइश की...भैया पतंजलि का रीमिक्स वाला  बजाओ,जो कानों के लिये हेल्दी हो...!!!*

क्या बतायें,लौट कर नौकरी से क्या लाये हैं...घर से जवानी ले कर,लौट कर बुढ़ापा लाये हैं...!!!

*भीड़ में खड़ा होना मकसद नहीं है मेरा...बल्कि भीड़ जिसके लिये खड़ी हो...वो बनना है मुझे...!!!*

आप बहुत भोले हैं! आप को तो

कोई भी बेवकूफ बना देता है... पत्नी जी के ये कहने पर मैनें कहा 

-शुरुआत तो तुम्हारे पिता जी ने ही की थी...!!!

*एक महाकंजूस का बेटा अपनी गर्लफ्रैंड को डेट पर ले गया,वापिस आया तो पिता ने पूछा-नालायक कितने रुपये खर्च कर दिये तो बेटा बोला- पाँच सौ,वो इतने ही ले कर आई थी...!!!*

कुछ ज्यादा बड़ी ख्वाहिश नहीं है मेरी रब से...बस तीन चार लड़कियाँ मुझे बाबू बाबू बोलने के लिये आपस में लड़ पड़ें...!!!

🤓😜😅🤪😍😡😄😜🥵

*शामिल थे जीवन में कुछ सस्ते लोग...बस सबक ज़रा कीमती दे कर चले गये...!!!*

-राजकुमार अरोड़ा गाइड

सेक्टर 2,बहादुरगढ़(हरियाणा)

Comments

Popular posts from this blog

11 राजकुमार अरोड़ा आज का रंग-गाइड के संग

10 राजकुमार अरोड़ा गाइड के संग हँसी के रंग

4.राजकुमार अरोड़ा गाइड के सँग हास्य रँग