10 राजकुमार अरोड़ा गाइड के संग हँसी के रंग

 *💐आज का रंग- गाइड के संग*💐

🥵🤪🤓😂😅😍😄😡😂

करीबी और गरीबी द्वारा सिखाया 

सबक तो  ऐसा है हुजूर...किसी भी इन्सान को बदलने  को कर देता मज़बूर....!!!

*मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिन्हें ग्राउंड फ्लोर नहीं मिलता...!!!*

लाश की उम्र जितनी छोटी होती है ना...उसे कन्धा देना उतना ही मुश्किल होता है...!!!

*एक बात समझ नहीं आ रही है,समझाओगे क्या?...सबसे मैं परेशान हूँ या...सब मुझ से परेशान हैं...???*

सीधी बात का उल्टा ज़वाब दे कर सामने वाले का पारा हाई कर देना भी एक टेलेंट है... विश्वास ने हो तो...एक सीधी बात कर के देखो मुझसे....!!!

*बालम का उल्टा मलबा होता है... फ्री बैठा था,सोचा फ्री में ही ये ज्ञान की बात आपको बता दूँ...!!!*

तूफान का इंतजार न करें,पत्नी  जी के साथ बाहर डिनर का प्रोग्राम बनायें और पत्नी जी के तैयार होने के बाद प्रोग्राम कैंसिल कर दें,तूफान अपने आप आ जायेगा...!!!

*जो लोग आपका मज़ाक बनाते हैं और हँसते हैं... ऐसे लोग सफलता मिलने पर आपकी ही नकल करते हैं...!!!*

सर,तेज़ बारिश हो रही है,क्या आज ऑफिस आना है!कर्मचारी के पूछने पर बॉस-खुद ही सोच लो,दिन भर बेइज़्ज़ती किससे करानी है, मुझ से या अपनी बीवी से!इस पर कर्मचारी बोला- ठीक है,सर,मैं आ रहा हूँ...!!!

*कल मेरे एक रिश्तेदार ने मुझे आशीर्वाद दिया-खूब तरक्की करो,मैनें भी पूछ लिया सहन कर पायेंगे आप....!!!*

लड़की ने टशन दिखाते हुए लड़के से कहा- अरे,तू  क्या जाने,मेरे हुस्न के चर्चे,मेरी तो हर इक साँस पे कॉलेज के लड़के मरते हैं तो ये सुन लड़का बोला- हाँ,मैं समझ गया,तो तुम फिर कोई अच्छा टुथपेस्ट क्यों नही इस्तेमाल करतीं...!!!

*गर्मियों की छुट्टियाँ हैं,किसी के घर इतने दिन भी मत रहना कि उन्हें करेले,लौकी,टिण्डे ही परोसने को मजबूर होना पड़े!*

डॉक्टर और वकील एक ही लड़की से प्यार करते थे...डॉक्टर उसे रोज़ एक लाल गुलाब देता था और वकील....एक सेब!लड़की ने कंफ्यूज़ हो कर पूछा- प्यार में  लाल गुलाब तो समझ आता है

पर....ये सेब का क्या कनेक्शन तो वकील ने बताया-क्योंकि सेब

रोज खाना डॉक्टर से दूर रखता

 है...!!!

 *यदि आप सोचते हैं कि  काश! आपकी शादी आपकी साली से हुई होती तो..... यकीन मानिये कि आपक सांडू भाई भी बिल्कुल यही सोचते होंगे..!!!*

 शादीशुदा आदमी की जिन्दगी में--सुनो का अर्थ होता है,बिग बॉस चाहते हैं आप कॉन्फ़ेशन रूम में आयें...!!!

*दामाद उम्र में छोटा होता है फिर भी ससुराल में सभी उसे आप कह कर ही क्यों बुलाते हैं?इसका जवाब यूँ मिला-कि आज भी हमारे देश में शहीदों का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है...!!!*

आज सुबह ही जैसे वो घर से बाहर निकले तो काली बिल्ली रस्ता काट गई,एक दम ठिठके, कुछ देर रुके फिर निश्चिंत हो आगे बढ़ गये ये सोच कर अब तो शादी भी हो गई,इस से बुरा और क्या होगा...???

*नाई ने ताऊ से पूछा- बाल छोटे करने हैं के...? तो ताऊ बोला-बड़े भी कर सके है के!*

इतना सब कुछ पढ़ने,देखने और दुसरों के अनुभव जानने के बाद भी जो इलीजिबल कुआँरे अब भी

शादी करने के लिये मरे जा रहे हैं...उनकी हिम्मत,जोश से भरी उमंग,उत्साह व समर्पण भाव को हम सभी शादीशुदाओं की ओर से नमन,सलाम और कोटि कोटि दण्डवत दण्डवत प्रणाम...!!!

*क्या कमाल है! सिंगल जल जल कर मर रहे हैं और शादीशुदा लड़ लड़ कर...!!!*

सूत्रों की मानें तो कुंभकर्ण के इतने लम्बे समय तक चैन से सोने के पीछे सबसे बड़ा कारण उसके पास फेसबुक और व्हाट्सएप का न होना बताया जा रहा है..!!!

*तेरे जाने से इस कदर ही चला गया जीवन से सारा प्रेम का रंग...कितना थपथपाके,देख कर लाया था तरबूज़... काटा तो भी अन्दर से साला सफेद निकला...!!!*

सीखते रहे उम्र भर...लहरों से लड़ने का हुनर...हमें क्या पता

था...किनारे भी कातिल निकलेंगे!

*एक बात बताऊँ,अभी अभी दिमाग में आई...जो लोग डायटिंग करते हैं, उन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिये... क्योंकि जो पतला होने के लिये खाना छोड़ दे वो तो  किसी को भी छोड़ सकते हैं...!!!*

एक सासू मां ने गुजरात कांडला

फोन करके जंवाई बाबू से पूछा-

तूफान का कांई हाल है?जंवाई सा  बोले-खाणो खा कर अभी सोई है, बात कराऊँ कईं...???

😄🤓😂🤪😅😍😜🥵😜

*पिता गणित जैसे होते हैं, कठिन बेशक हों...जिन्दगी उनके बिना नहीं चल पाती...!माँ हिन्दी जैसी होती है,सरल बेशक हो..जिन्दगी बिना उनके समझ नहीं आती...!!!*


- राजकुमार अरोड़ा गाइड

सेक्टर 2,बहादुरगढ़(हरि०)

Comments

Popular posts from this blog

11 राजकुमार अरोड़ा आज का रंग-गाइड के संग

4.राजकुमार अरोड़ा गाइड के सँग हास्य रँग