5 राजकुमार अरोड़ा गाइड के सँग हास्य रँग
*💐आज का रँग-गाइड के सँग💐*
🤓😜😂😍🤪😄🥵😛😡
काँटों में गुजार देता है, गुलाब अपनी जिन्दगी...कौन कहता है?
फूलों की जिन्दगी में गम नहीं होते...!!!
*हम दोनों फेसबुक फ्रेंड नहीं बल्कि पड़ोसी हैं न!...इसलिये मैं आप को पहचान नहीं पाई..!!!*
डायवोर्स के बाद पत्नी ने अपने भूतपूर्व पति को कॉल किया-कार
खरीद ली है मैनें!तो उसने बेरुखी से कहा-तो मैं क्या करूँ? पत्नी ने
पूरी शान्ति से समझाया-बस ज्यादा कुछ नहीं,रोड क्रॉस करते समय ध्यान रखना,सफेद रँग की कार है, मॉडल और कार का नंबर
व्हाट्सएप कर दूँगी...!!!
*जैसे पुराने ज़माने का एक रुपया आज सौ के बराबर है तो क्या उस समय के हमारे दसवीं के 35-40 प्रतिशत आज के 90-95 प्रतिशत माने नहीं जाने चाहियें क्या...???*
एक खूबसूरत महिला का बीमार पति मर गया,उसके दफन होने के दूसरे दिन पड़ोसी घर आया,वह धीरे से उस महिला से बोला-भाभी
जी,आप चिंता न करिये,मैं हूँ न!
आदमी की हिम्मत बड़ी-क्या मैं उसकी जगह ले सकता हूँ?इस पर महिला-ले तो सकते हो,पर कब्रिस्तान वालों से इजाज़त लेनी पड़ेगी कि वे जिन्दा लोगों को दफनाते हैं कि नहीं...!!!
*ओ मॉय गॉड की जगह...हाय दइया चिल्लाएं...स्वदेशी अपनाएँ...!!!*
म्हारी के रीस करेगा दोस्त!हम तो
आग बुझान आली नें भी एम्बुलेंस कह दीया करैं से...!!!
*कब्रिस्तान के आगे दो व्यक्ति बात करते कह रहे थे-कितने आराम से सो रहे हैं ये लोग!उनमें से एक मुर्दा खड़ा हो गया -क्यों नहीं सोयेंगे?जान दे कर जगह ली है...!!!*
इतनी बड़ी रेलदुर्घटना में नई तकनीक से बना कवच काम
आ जाता तो कितनी कीमती जानें बच जातीं!-मुझे इसे ले कर इतना
चिन्तित देख वे बोले-कोई बात नहीं,ऐसा हो जाता है,कर्नाटक के चुनाव में बजरंगबली वाला कवच भी तो काम नहीं आया...!!!
*दारू पीने के बाद आप हैंडसम लगते हो!-पत्नी के ये कहने पर पति-लेकिन आज तो मैनें दारू पी ही नहीं तो पत्नी बोलीं-आज मैनें पी है....!!!*
बेटा,ज़रा अपना मोबाइल देना- पापा के ये कहने पर सहमें अंदाज़
में बोला-अभी ऑन कर के देता हूँ, सभी वीडियो डिलीट,फोटोज़ डिलीट,मैसेज डिलीट कर बोला-
ये लीजिये पापा,ऑन हो गया!
तो पापा-अरे नहीं!बस मुझे टाइम बता देना! ये सुन बेटे बेचारे ने सिर ही पकड़ लिया...!!!
*सब से पवित्र वस्तु क्या है?टीचर के पूछने पर छात्र- मोबाइल इस पर टीचर गुस्से में-वो कैसे?ज़वाब- यह बाथ रूम,अस्पताल,श्मशान से हो कर आने के बाद बिना धोये घर,रसोई,मन्दिर सब जगह जा सकता है...!!!*
एक लड़की सजधज कर स्टेशन पर गई और स्टेशन मास्टर से पूछा-लोकल ट्रेन किस समय आती है?ज़वाब-10 बजे फिर लड़की-राजधानी एक्सप्रेस किस समय आती है- ज़वाब-2 बजे फिर लड़की-और पंजाब मेल किस समय तो ज़वाब-तीन बजे
अब लड़की- और वन्दे....बीच में टोक झुंझलाते हुए स्टेशन मास्टर बोला-आखिर!आपको जाना कहाँ है?तो लड़की बोली-मुझे कहीं नही जाना,बस रेल की पटरी पर लेट कर सेल्फी लेनी है...!!!
*अगर झूठ बोलने पर सच में ही कौआ काटता तो...ये दुनिया सारी जख्मियों से भरी पड़ी होती...!!!*
बिना देखे एक दूसरे के दिमाग को चाटने की प्रक्रिया को चैटिंग कहते हैं...!!!
*किसी के किसी के साथ विचार न मिलें तो मतलब यह नहीं कि वे दुश्मन हों...वे पति पत्नी भी हो सकते हैं...!!!*
एक औरत आपके साथ गरीबी में भी रह लेगी...आपके साथ हर परेशानी सह लेगी...लेकिन आप के साथ बिना लड़ाई किये...ऐसा
कभी सोचना भी मत...!!!
*बहुत पापड़ बेलने होते हैं जिन्दगी में...पर हम तो रेडीमेड ही ले लेते हैं...कौन लफ़ड़ा पाले...????*
भगवान का दिया सब कुछ है...सिवाये उसके व्हाट्सएप नम्बर के....!!!
*10 हज़ार का बैग मत खरीदो, 500 रुपये का बैग खरीदो और 9500 रुपये उसके अन्दर रखो क्योंकि आपको अमीर होना है,अमीर दिखना नहीं है...!!!*
अगर आपकी गर्लफ्रैंड है तो उस
से कुछ पैसे उधार ले लो..कभी छोड़ कर नहीं जायेगी...!!!
*आज के रिलेशन से ज्यादा तो...चाइना मोबाइल की बैटरी चल जाती है...!!!*
औरतों का दिल सही मायनों में तब टूटता है...जब वो अपने जैसे
प्रिंट का सूट...मोहल्ले की काम
वाली को पहने देखती है।
😂😍🤪🤓🤪🥵😅😄😅
*जिन्दगी में कोई पराया नहीं सिर्फ मन का वहम है ये... भरोसा रुका तो इन्सान पराया...और साँसे रुकी तो शरीर...!!!*
-राजकुमार अरोड़ा गाइड
सेक्टर 2,बहादुरगढ़(हरियाणा)
Comments
Post a Comment