6 आज का रँग-राजकुमार अरोड़ा "गाइड" के सँग
*💐आज का रँग-गाइड के सँग💐*
😫😠😅🤪😩😠😜🥺🤪
हसरतें कहाँ मिटती हैं...जज़्बातों के साथ,
इन्सान मर जाता है...कुछ ख्वाबों के साथ!
*जब ससुराल वाला गेंदा फूल प्राप्त हो*
*जाता है...तो...वेलेंटाइन वाला गुलाब*
*फूल विलुप्त हो जाता है...!!!*
जिस तरह पहले एक महिला डरती थी,..
तलाक! तलाक! तलाक! से-वैसे ही अब
पुरुष डरते हैं-ब्लॉक! ब्लॉक! ब्लॉक से!
*बी बी सी-हम पर छापा क्यों...???*
*सरकार-हम पर छापा क्यों...???*
वैक्यूम क्लीनर बेचने वाले सेल्समैन के
दरवाज़ा खटखटाने पर महिला के कुछ
कहने से पहले ही वो तेज़ी से घर में घुसा
और गोबर का थैला कारपेट पर खाली
कर दिया और बोला-मैडम,हमारी कम्पनी
ने सबसे शानदार शक्तिशाली वैक्यूम क्लीनर
बनाया है कि अगले तीन मिनट में इस गोबर
को साफ नहीं कर पाया तो मैं इसे खुद खा
जाऊँगा! इसपर वो महिला बोली-क्या तुम
इसके साथ चिलीसॉस लेना पसन्द करोगे?
सेल्समैन के क्यूँ मैडम?बोलने पर महिला-
क्योंकि घर में बिजली नहीं है...!!!
*शेर और बकरी...एक ही घाट पर पानी*
*पीते हैं तो...पानी रँग लाता है,बकरी तो*
*गुर्राती है....और शेर मिमियाता है...!!!*
वो कहती थी भाग कर शादी करेंगे...खुद
तो भाग गई...पर मुझे ले जाना भूल गई!
*देखो सक्सेसफुल इन्सान वही है,जिस*
*के पास घरवाली,बाहरवाली व फेसबुक*
*वाली...तीनों हैं...बाकी सब मोहमाया हैं!*
तू हँस,तू मुस्करा और रोना कम कर दे...!
जिन्दा है तू,जिन्दगी की नाक में दम कर दे!
*सूत्रों से पता चला है कि जो लोग कट्टर*
*दुश्मनी में मारे जाते हैं,उनका पुनर्जन्म*
*पति-पत्नी के रुप में होता है...!!!*
जलेबी बना लूँ-पत्नी जी के ये कहने पर मैनें
पूछा-जलेबी बनानी आती है?वो किचन में
अलमीरा चेक कर बोली- बना तो लूँ,पर नमक
नहीं है!इस पर मैनें पूछा-घर में चीनी है तो वो
बोली-हाँ,है तो मैंने कहा-तो फिर पकोड़े बना लो!
*हमने भी खतरा मोल लिया नादानी में...!*
*खुद को छोड़ दिया,अपनी ही निगरानी में...!!*
नसीब में लिखा बदल नहीं सकते...जिन आलू
को खरीदते समय... हम छाँट कर रिजेक्ट कर
देते हैं...वे ही पानी पृरी और समोसों में...हमें
वापस मिल जाते हैं...!!!
*सोने की चैन पहनने वाला जब तक चैन*
*दिखा नहीं देता...उसे चैन नहीं मिलता है*
हड़ताली डॉक्टरों ने ये अपनी मांगें भेजी हैं,
बड़े साहब,क्या करें?पी ए के ये कहने पर
साहब बोले-पहले तो इन्हें पढ़ने के लिये
किसी केमिस्ट को बुला लो...!!!
*बच्चों का पालन पोषण कैसे करें? यह*
*पुस्तक, बेटे को,पढ़ते देख पिता ने पूछ*
*लिया-तुम तो खुद अभी बच्चे हो,ये क्यों*
*पढ़ रहे हो ?तो बेटा-मैं यह जानना चाहता*
*हूँ,मेरा पालनपोषण ठीक ठाक ढँग से हो*
*भी रहा है या नहीं...!!!!*
पता नहीं,यह फिल्मों में टकराने से प्यार कैसे
हो जाता है...मैं कल पड़ोसन से टकराया तो
वह बोली-अंधा हो गया है क्या...???
*अरे! क्या हुआ इसे ? इतना बदहवास क्यों*
*डॉक्टर के पूछने पर मरीज़ के साथ आया*
*व्यक्ति बोला-कुछ नहीं, डॉक्टर साहब,ये*
*तो फेसबुक का मरीज़ है,चार दिन से इस*
*का नेट नहीं चल रहा है....!!!*
उस घोंसलें के...हर एक तिनके के पीछे
न जाने... कितनी उड़ानें हैं ???...!!!
*जिन्दगी रही तो...साथ निभाऊँगा दोस्तो!*
*भूल गया तो समझ लेना...मेरी शादी हो*
*गई...!!!*
डॉक्टर साहब बढ़ते वजन से परेशान हूँ,तबीयत भी
ठीक नहीं रहती-मरीज़ के पूछने पर डॉक्टर ने कहा-
आप सुबह शाम व्यायाम के साथ खेल भी खेलिये!
तो मरीज़ बोला-मैं रोज़ फुटबाल,क्रिकेट और टेनिस
खेलता हूँ! तो डॉक्टर बोले-अरे वाह! बढ़िया,तुम
रोज़ कितनी देर खेलते हो!तो मरीज़ बोला-जब
तक मोबाइल की बैटरी खत्म नहीं हो जाती...!!!
*सस्ती च्युंगम और घटिया लोग शुरुआती*
*दौर में ही मीठे ही लगते हैं...!!!*
युद्ध नहीं,प्रेम करो...और दोनों करने हैं
तो...फिर शादी कर लो...!!!
😫😠🥺😜🥲🤪😅😐😩🤪
*तुम कहीं,वक्त की बातों में न आ जाना*
*यह कभी,मुझ से भी कहता था,मैं तेरा हूँ!*
Comments
Post a Comment