3 राजकुमार अरोड़ा गाइड के सँग आज का रँग-

 *💐आज का रँग-गाइड के सँग💐*

😡😅🤪🤓😂😄😍🤪😅

जब हमें किसी मे भी कुछ अच्छा नहीं दिखता...तब समझ लो कि

स्वयँ में बुरा ढूँढने का समय आ गया है...!!!

*एक शब्द कि...पापा जैसे आप की मर्ज़ी...बूढ़े बाप को फिर से जवान कर देता है... और सिर्फ इतना कह देना कि...पापा आप को कुछ नहीं पता...एक जवान बाप को एक रात में बूढ़ा कर देता है...!!!*

दो समधी ड्रिंक करने बैठे,लड़के के पिता ने पूछा-कितना पानी डालूँ तो लड़की का पिता-नो 

वाटर,इस पर लड़के के पिता ने

कहा-क्योँ?इस पर अब लड़की का पिता बोला-हमारे यहाँ बेटी के घर का पानी नहीं पीते!...ये होती है सँस्कारों की मर्यादा!!!

*एक गाड़ी के पीछे लिखा था-वाइफ इज़ गॉड...ऐसा जो मानते हैं, वास्तव में आज के  समय में वही परम् सत्य ज्ञानी हैं ...!!!*

इन्सान को चाय बनानी आ जाये तो...घर वाले उसे रामू काका ही समझने लगते हैं...!!!

*एक ऐतिहासिक उदघाटन के बाद अब फिर जनवरी में एक और ऐतिहासिक उदघाटन राम मन्दिर के रूप में करने की है बेकरारी... इतना तो बता दो हमें! क्या फिर!इससे बिल्कुल ही खत्म हो जायेगी महंगाई और बेरोज़गारी...??*

शुक्र है,मैसेज का ज़माना है वरना तुम तो मेरे भेजे गये कबूतर ही मार देतीं....!!!!..???

*सिर्फ ब्यूटी पार्लर वाले ही औरत जात को ये महसूस कराने या बताने की हिम्मत रखते हैं कि वो अच्छी नहीं दिख रही...!!!*

चौधरी रामशरण अपनी बीवी ने मेले में ले गया वहाँ एक जादूगर 

आवाज़ लगा के बोल रहा था- इस तलवार से इधर मैं आपकी पत्नी के दो टुकड़े कर दूँगा और उधर वो जिन्दा दिखेगी तो चौधरी बोल्या-मैं इस अकेली से ही इतना ज्यादा परेशान हूँ तो फिर मुझे क्या पड़ी,अपनी परेशानी को डबल करूँ.... ...!!!

*ऐ गरीबी,हर चीज़ हड़पने के बाद भी बेशर्म सी खड़ी मुस्कराती है तूँ....तुझ से अच्छा तो वो नेता है जो वोट लेता है तो क्या?पाँच साल मुहँ तो छिपाए रहता है...!!!*

जहाँ कहीं भी उँगली लगती है,दर्द होता है- ननकू के ये कहने पर डॉक्टर साहब ने फूल बॉडी एक्सरे लिख कर दे दिया,रिपोर्ट आने पर पता लगा कि एक उँगली 

में फ्रैक्चर था...!!!

*पिता जी,क्या गधे भी शादी करते हैं?-बेटे के इस प्रश्न पर पिता-हाँ बेटा, गधे ही तो शादी करते हैं...!!!*

फत्ते चौधरी परेशान,शादी के तीन महीने बाद बच्चा? उसने बीवी से गुस्से में कहा तो उसने यूँ 

समझाया-आपकी शादी को  कितने महीने हो गये तो फत्ते-

तीन महीने और मेरी शादी को

कितने महीने हो गये तो तीन महीने और बच्चा कितने महीने 

बाद हुआ तो फत्ते-तीन महीने

अब बीवी बोली-अब टोटल करो कितने महीने?तो फत्ते ने अपनी

उंगलियों पर गिना और चहकते हुए बोला-नौ जैसे ही उसकी खोपड़ी में ये गणित बैठा तो 

खुश हो के बोला-तन्ने तो मौज

कर दी भागवाने! इब बजेंगे नगाड़े

और मच जागी धूम...!!!

*लड़की वाले पहले जाँच पड़ताल करते हैं कि लड़का पीता तो नहीं और शादी के बाद साला ये पूछता है-जीजू कौन सा ब्रांड चलेगा...???*

कुछ लोगों को आपकी याद तब आती है जब चमत्कारिक मैसेज भेजने के लिये ग्यारह लोग मिल न रहे हों...!!!

*मत मिला करो तुम, हम से यूँ अदाकार की तरह...चेहरे पढ़ लिया करते हैं हम,अखबार की तरह...!!!*

पति पत्नी की लड़ाई हो गई,आधा दिन चुपचाप गुजरने के बाद पत्नी पति के पास गई और बोली-थोड़ा समझौता आप कर लो,थोड़ा मैं  करती हूँ!इस पर पति जी बोले- ठीक है,क्या करना है!अब फिर

पत्नी जी का कहना था-आप माफ़ी माँग लो,मैं आप को तुरन्त

माफ कर दूँगी...!!!

*आकाशीय घोषणा...सभी  पृथ्वी वासियो को सूचित किया जाता है कि तकनीकी खराबी के कारण गर्मी को निरस्त कर सीधे बरसात प्रारम्भ की गई है,असुविधा के लिये हमें कोई खेद नहीं है,ये सब आप लोगों का ही किया धरा है...!!!*

पति पत्नी में जबरदस्त झगड़ा हो गया...पति नाराज़ हो कर पत्नी  से बात नहीं कर रहा था!पत्नी बोली-मैं दस तक गिनूँगी,अगर तुम नहीं बोले तो मैं ज़हर खा 

लूँगी!पत्नी-1,2,3,4,5,6,7,8 पति खामोश रहा...पत्नी-9 पति फिर भी चुप...पत्नी-बोलो न,प्लीज़!

पत्नी का रोना शुरू हो गया अब पति बोला-गिनती गिन, गिनती 

...!!! तो अब पत्नी जी-शुक्र है, तुम बोल दिये,नहीं तो मैं ज़हर खाने ही वाली थी...!!!

*आजकल की लड़कियाँ सैमसंग के मोबाइल जैसी हो गई हैं.... छोटी छोटी बात पर हैंग हो जाती है..!!!*

सीधे इन्सान को कभी धोखा मत  देना,क्योँकि सीधे इन्सान का  ज़वाब ऊपर वाला टेढ़े तरीके से

से देता है...!

*अब वो दिन दूर नहीं जब विधायक और सांसद को आप  अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर बिकते हुए देखा करेंगे...!!!*

क्यूँ कहते हो कि कुछ बेहतर नहीं होता,सच तो ये है कि जैसा चाहो वैसा नहीं होता,कोई आपका साथ न दे तो,गम न करो,खुद से बड़ा दुनिया में कोई हमसफ़र नहीं होता...!!!

*अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाना पड़ा तो तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूँगा-मेरे ये कहने पर पत्नी जी बोलीं-क्या तुम जानते हो मेरे पास जीनियस दिमाग है?तो मैनें कहा-नहीं,मुझे ऐसा दिमाग चाहिये,जो कभी यूज़ न हुआ हो...!!!!*

कुछ लोग इतनी चाय पीते हैं कि अगर उनका ब्लड ग्रुप चेक करो तो टी पॉजिटिव निकलेगा...!!!

🤓🤪😄🥵😜😍😄😡😛

*कोई गम नहीं मुझे 'गाइड' गर किसी ने न समझा मेरा तराना,मैं तो चीज़े फुर्सत हूँ और जल्दी में है ज़माना...!!!*

Comments

Popular posts from this blog

11 राजकुमार अरोड़ा आज का रंग-गाइड के संग

10 राजकुमार अरोड़ा गाइड के संग हँसी के रंग

4.राजकुमार अरोड़ा गाइड के सँग हास्य रँग