9 राजकुमार अरोड़ा गाइड के संग आज का रँग

 *💐आज का रँग- गाइड के सँग*💐

🤓😅😡😛😂😄🤪😂😅

इस जहाँ में सिर्फ दिल ही तो है जो बिना आराम किये काम करता है...अतः उसे खुश रखो चाहे वो अपना हो या अपनों का...!!!

*शादी के कार्ड में वर वधु के नाम के आगे चि० और सौ० का मतलब है कि पत्नी सौ सुनायेगी और पति चीं भी नहीं करेगा..!!!*

वो शतरंज की बेहतरीन खिलाड़ी थी...मुझे घोड़े पर बैठा कर वज़ीर के साथ भाग गई...!!!

*रिश्तेदार बोले थे बेटे की शादी कर दो,पीना छोड़ देगा सुधर जायेगा...अब शादी के बाद दोनों मिल कर पार्टी करते हैं...!!!*

मैं और मेरा मोबाइल एक दूसरे के साथ खुश हैं... लेकिन मेरे घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं...!

*लोग एक हाथ में मक्खन और एक हाथ में चूना रखते हैं... जहाँ जिसकी जरूरत हो,लगा देते हैं...!!!*

जब बीवी लौकी की सब्ज़ी परोस कर पूछती है-कैसी बनी है?...उस

समय सत्य परेशान भी होता है और पराजित भी...!!!

*बुलेट में अगर सेल्फ स्टार्ट बन्द हो जाये...तो गिलहरी जैसे नब्बे प्रतिशत लड़के तो वापिस स्प्लेंडर पर आ जायेंगे...!!!*

ऐड में तुमने कहाँ लिखा था कि तुम तलाकशुदा हो,अब शादी के बाद बता रही हो-पति के ये कहने पर पत्नी-ऐड में अवगुण नहीं गुण बताये जाते हैं जनाब!मैनें लिखा था कि मैं सुन्दर हूँ, पढ़ी लिखी  हूँ, गृह कार्य में दक्ष हूँ, तुम बताओ मैं हूँ या नहीं! पति के हाँ कहने पर पत्नी-तुमने भी यही लिखा था कि खिलाड़ी हो! तो पति-हाँ,हाँ लिखा था पर तलाक शुदा तो नहीं लिखा था तो पत्नी-

आपने खिलाड़ी के साथ ये नहीं लिखा था किस खेल से हो?तो पति-क्रिकेट से तो पत्नी-बैट्समैन हो या बॉलर। पति-बॉलर तो पत्नी

-फ़ास्ट बॉलर,मीडियम पेस बॉलर या कुछ और? तो पति बोला- स्पिनर तो पत्नी जी मन्द मन्द कुटिल मुस्कान से बोलीं-ये तो फिर पता है न जनाब कि स्पिनर को नई बॉल नहीं मिलती...!!!

*लोग कुछ दिन सिगरेट,शराब पीते हैं और आदत लग जाती है...हम को देखो,बचपन से पढ़ाई कर रहे हैं,लेकिन आज तक भी आदत नहीं लगी,खुद पर कंट्रोल होना चाहिये!*

यार,कुछ ऐसा बताओ कि बीवी आज पहले ही दिन हमेशा के लिये इम्प्रेस हो जाये!दोस्त के कहने पर सलाह-तुम शराब की बोतल ले जाना,तुम जैसे ही पीने

लगोगे,वो कहेगी-मुझे ये सब पसन्द नहीं,छोड़ दो तो तुम कहना

लो जाने मन,आज और अभी से

हमेशा के लिये छोड़ दी!फिर तो वो जिन्दगी भर के लिये तुम्हारी कायल हो जायेगी!जैसे ही दोस्त की बात मान शराब की बोतल ले कर गया तो वो देखते ही बोली- मेरे वाले पैग में सोडा मत डालना...!!!

*खुद की पत्नी अगर ऐश्वर्या जैसी भी हो तो भी...शादीशुदा आदमी को तो पड़ोस की रानू मण्डल ही सुन्दर लगती है...!!!*

एक महिला टैक्सी ड्राइवर से-मुझे हवाई अड्डे तक जाना है....कितना पैसा लोगे?वो बोला-जी,250  रुपये!इस पर महिला बोली-अगर मैं अपने पति को साथ लूँ तो!इस पर उसका ज़वाब था-जी,वही 250 रुपये,इस पर महिला पति की ओर मुड़ी ओर बोली- देखो, मैनें कहा था न,तुम्हारी कीमत एक पैसे की भी नहीं है!

*याद आया!याद आया!अरे!सिमरन नाम था उसका...SIM बदल कर... RUN हो गई!*

मेरे प्यार को बेवफ़ाई का इनाम दे गई,मेरे दिल को अपनी यादों का पैगाम दे गई,मैनें कहा,मेरे दिल में है दर्द,तेरे बिना,वो पगली जाते जाते झण्डू बाम दे गई...!!!

*ठोकर खाने के बाद लोग पत्थर को ऐसे पलट के देखते हैं... जैसे पत्थर बोल देगा...सॉरी,आगे से कभी बीच में नहीं आऊँगा...!!!*

एक हरियाणवी अपने एक साल के बच्चे को जो खूब रोये जा रहा था,स्कूल ले जा रहा था,रास्ते में

पण्डित जी मिले, बोले-इतने छोटे बच्चे को स्कूल!तो वो बोल्या-पढ़े न पढ़े,मने के लेणा,मैं ते जो ये

सरकार कह री,वो करूँ हूँ!पण्डित जी बोले-भई,सरकार क्या कह रही!तो ज़वाब मिला-दूसरा बच्चा कब,पहला स्कूल जाये तब...!

*आपकी स्माइल ने तो,सारा सिस्टम हिला दिया,कोमा से जागे मरीज़ को,परमानेंट सुला दिया...!!!*

नहीं बदल सकते हैं,हम खुद को औरों के हिसाब से,एक लिबास हमें भी दिया है खुदा ने,अपने हिसाब से...!!!

*हम लोग अमेज़न को...अपनी दुकान...तब तक नहीं मानेंगे... जब तक वो...खाते में लिख लेना...वाला ऑप्शन नहीं आता...!!!*

ये तो भारतीय पतियों की किस्मत अच्छी है कि अच्छे हो या बुरे,बस पूजे जाते हैं,विदेशों में तो सीधे ही बदल दिये जाते हैं!

*कारीगर हूँ साहब,अल्फ़ाज़ों की मिट्टी से यह महफ़िल सजाता हूँ....कुछ को बेकार ...कुछ को कलाकार नज़र आता हूँ...!!!*

सुना है तुम शायरी करते हो!कुछ सुनाओ न!जेलर के ये कहने पर कैदी ने कुछ यूँ फरमाया-उल्फ़त में जो कट रही जिन्दगी हमारी, जिस दिन भी ज़मानत हुई, जिन्दगी खत्म तुम्हारी....!

*मुस्कराहटें भी होती हैं,उन्हीं की मुरीद,जो हँसना नहीं भूले,ज़ख्म सह कर भी...!!!*

मेहनत करो तो इतनी ज्यादा करो कि एक दिन कह सको-ऐ पायलट जल्द,हेलिकॉप्टर को तैयार करो, सब्ज़ी लेने जाना है...!!!

😍😄🤪🤓😡😜😛😄🤓

*सहम सी गईं हैं ख्वाइशें,जरूरतों ने शायद उनसे ऊँची आवाज़ में बात की होगी...!!!..वाह!क्या बात!*

-राजकुमार अरोड़ा गाइड

सेक्टर 2,बहादुरगढ़(हरियाणा)

Comments

Popular posts from this blog

11 राजकुमार अरोड़ा आज का रंग-गाइड के संग

10 राजकुमार अरोड़ा गाइड के संग हँसी के रंग

4.राजकुमार अरोड़ा गाइड के सँग हास्य रँग