2.राजकुमार अरोड़ा गाइड के सँगआज का रँग-Hasya rang

 *💐आज का रँग-गाइड के सँग💐*

🥵😛😄😅😍🤓😛😂😜

निन्दा से घबरा कर लक्ष्य को न छोड़ें...क्योंकि लक्ष्य मिलते ही

...निन्दा करने वालों की राय बदल जाती है...!!!

*जब जीवन की स्क्रीन लो बैटरी दिखाती है और रिश्तेदार रूपी चार्जर नहीं मिलता तब जो पावरबैक काम आता है, उसे ही मित्र कहते हैं...!!!*

उधर वो सेंगोल के आगे,कर रहे दण्डवत प्रणाम,इधर महिला गौरव को पुलिस ने गिरा दिया धड़ाम...!!!

*कुछ पतले लोगों को देखकर लगता है जैसे भगवान ने उन्हें 28 प्रतिशत जी एस टी काट कर बनाया है...!!!*

स्टेज पर वरमाला हो रही थी तभी

डी जे वाले ने गाना लगा दिया-जो

शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी...!!!

*आपके पड़ोसी ने मुझे पेट भर खाना खिलाया है आप क्या खिलाओगे?-भिखारी के ये कहने पर मैनें कहा-ये लीजिये हाज़मोला...!!!*

दो दोस्तों में ननकू शराब पी कर टुन्न रहता था और पाटिल उसे मना करता था वो उसके कहने पर गाँव छोड़ कर नहीं गया तो पाटिल खुद शहर चला गया और

पाँच साल बाद लौट कर नया स्कूटर ले कर आया तो बोला-देख मैं कितना कमा लाया,चल तू भी चल,उसके न मानने पर वो फिर 

वापस चला गया तथा दस साल बाद अपना रौब दिखाने ऑडी कार ले कर गाँव में आया तो उसे पता चला कि ननकू  गाँव से बाहर अपने खेत में है वो वहाँ पहुँचा तो ननकू फिर दारू पीता मिला,उसने हेलिकॉप्टर देख कर पूछा ये किसका?तो वो बोला -यार!दारू पीते पीते इतनी सारी खाली बोतलें इकट्ठी हो गई थीं, उन्हें बेच कर हेलीकॉप्टर ले लिया और पार्किंग के लिये ये खेत खरीद लिया। वो बेचारा पाटिल तो अभी कोमा में ही है...!!!

*दारू पी के रामशरण चौधरी खुद को आईने में देख कर  बोला- अरे!ये तो वही हरामखोर है जो शादी के एलबम में मेरी बीवी के साथ था...!!!*

बहुत ही चिंतित होते हुए जब  मैनें पूछा-नये संसद भवन में राज्याभिषेक जैसा कार्यक्रम तो हो गया...अब पुरानी संसद का 

क्या होगा?तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा-जो आडवाणी जी  का 

हुआ...!!!

*आप रोज़ चैस क्यों खेलते हैं ?मेरे पूछने पर वो बोले- दिमाग तेज़ करने के लिये!तो मैं-दिमाग किसलिये तेज़ करना चाहते हैं तो ज़वाब मिला-चैस खेलने के लिये!!!*

बेलन भी देसी सेंगोल है ये घर घर में राज करता है,कभी भी कर्तव्य  पथ से भटकने नहीं देता और सास द्वारा पावर ट्रांसफर के रूप में इसे बहू को दिया जाता है...!!!

*इश्क में मिट कर खाक हो गया हूँ... जिससे बेइन्तहा मोहब्बत थी,उससे ब्लॉक हो गया हूँ...!!!*

मेरा डी पी तू,मेरा स्टेटस भी तू, भाड़ में जायें व्हाट्सएप,चल साथ घूमें मैं और तू...!!!

*तप  कर ही सोना खरा होता हैं,ठोकर से आदमी बड़ा होता है...!!!*

जो स्कूल के दिनों में सुबह जल्दी उठ कर पढ़ते थे...अब वो ही लोग सुबह गुडमॉर्निंग के मैसेज भेजते हैं...!!!

*व्हाट्सएप का सबसे बड़ा फायदा ये है कि बहुत सारी औरतें आपस में बात करती हैं फिर भी आवाज़ नहीं होती ...!!!*

लड़का गर्लफ्रैंड को ले कर होटल में गया और पूछा-खाने में क्या 

मंगाऊँ तो वो बोली-कुछ भी मंगा लो,मैं वाशरूम हो कर आती हूँ,

मेरा मोबाइल रख लो।लड़के ने

फिर फोन कर ये जानना चाहा कि  उसने मुझे किस नाम से सेव किया है तो लड़की के फोन स्क्रीन

पर आया-मुर्गा न० 3...!!!

*ये कैसी फोटो खींची है तुमने,पीछे कुत्ता भी आ गया-मेरे ये कहने पर पत्नी जी मन्द मन्द मुस्कराते हुए बोलीं -हाँ,तो क्या हो गया,फोटो के साथ कैप्शन लगा देना-आगे वाला मैं हूँ...!!!*

जिस गंगा के पुत्र रूप में प्रस्तुत हो,राज पाया,हुए बड़े मशहूर... अब उसी गंगा में अपने मैडल बहाने को बेटियाँ हुईं मज़बूर!

*चाँद भी बड़ी अजीब चीज़ है* *यारो!बचपन में मामू और जवानी में जानू नज़र आता है...!!!*

कितने भी अच्छे मैसेज क्यों न लिखो लेकिन...कंजूस लोग मूड होगा तो ही रिप्लाई करेंगे...!!!

*इन्सान की छोटी छोटी बेईमानियां अक्सर उसके कीमती सम्मान को खत्म कर देती हैं...।*

लुधियाना में 19 लोग फ़िल्म देखने चले गये तो हॉल में टिकट चेकर ने हैरान हो कर पूछा-ऐसे क्यों,इतने सारे!तो उनमें से एक बोला- बाहर लिखा तो है-below 18 not allowed...!!!

*माँ के साथ साथ बीवी की इज़्जत जरूर कीजिये क्योंकि माँ ने तुम्हें चन्दा मामा दिखाया  है तो बीवी ने तारे ...!* 

बहुत दिन पहले एक फ़िल्म आई 

थी-भाग मिल्खा भाग,खूब चली थी....अब भाग मीनाक्षी भाग...

फ़िल्म आने की संभावना है।

🤓😜😛😅😍😂🥵😄😡

*तुम्हें जिन्दगी में कुछ दोस्त मिले होंगे...मगर मुझे कुछ दोस्तों में जिन्दगी मिली है...!!!*

-राजकुमार अरोड़ा गाइड

सेक्टर 2,बहादुरगढ़(हरियाणा)

Comments

Popular posts from this blog

11 राजकुमार अरोड़ा आज का रंग-गाइड के संग

10 राजकुमार अरोड़ा गाइड के संग हँसी के रंग

4.राजकुमार अरोड़ा गाइड के सँग हास्य रँग