1.हास्य व्यंग के रंग गाइड के सँग(Hasya vyang ke rang guide ke sang)

*💐💐*

🤓😄😍😅🤪😂😡😛🥵

खिलाफ़ कितने हैं... क्या फर्क पड़ता है... साथ जिनका है वो 

कम भी नहीं और सब लाज़वाब

हैं...!!!

*अगर इंडियन हसबैंड वाइफ के लिये कार का दरवाज़ा खोले तो समझ जाओ कि कार नई है या वाइफ नई है या फिर वाइफ उसकी नहीं है...!!!*

सुनो जी,आज हमारी शादी को पाँच साल पूरे हो गए,पत्नी जी के ये कहने पर पति जी बोले-हाँ तो....दोबारा चुनाव होगा या फिर यही सरकार चलेगी!

*दुनिया में सबसे सन्तुष्ट गंजा*

*आदमी होता है क्योंकि न तो उसकी कोई माँग होती है और न ही उसका कोई बाल बांका कर सकता है...!!!*

सँसार के सबसे बड़े पापी वो होते हैं जो...दिल जलाने वाली बात बोलने के बाद कहते हैं...देख

भाई,बुरा मत मानना...!!!!

*न जाने कब,कैसे और किस तरह,बदल गई वक्त की स्याही स्याही...ये ही पता नहीं चल रहा... कि देश में आज तानाशाही हैं या लोकतंत्र या फिर राजशाही..!!!*

दिल के बादशाह थे,मेरे कुछ दोस्त...फिर उनको बेगम मिल गई, फिर तो क्या ही कहना उनकी जिन्दगी का...वो तो रामू काका सी हो गई...!!!

*भरोसा कोई एक तोड़ता है... नफरत सबसे होने लगती है...!!!*

पति पत्नी दोनों होटल में खाना खा रहे थे,पति खाना खा कर उठे और वहाँ सिंक पर जा कर अपनी प्लेट धो दी तो पत्नी गुस्से से भर कर बोली- कर दिया न,इज़्ज़त का फलूदा,हम घर पर नहीं,होटल में हैं...!!!

*अजी सुनते हो !जिस पण्डित जी ने हमारी शादी कराई थी...उनका कल देहान्त हो गया पत्नी के ये कहने पर पति जी बोले...एक दिन तो,उसे उसके कर्मों का फल मिलना ही था...!!!*

एक दिन साइकिल यात्रा करके फिर 5 साल फार्च्यूनर से जुगाड़ को राजनीति कहते हैं...!!!

*एक ट्रक के पीछे कितनी सच्ची गहरी बात पढ़ने को मिली...भूत प्रेत और मासूम बीवी...मन का वहम है... ऐसा कुछ नहीं होता...!!!*

शाम तक सुबह की नज़रों से उतर जाते हैं... इतने समझौतों पे जीते हैं कि मर जाते हैं...!!!

*समय का फेर तो यूँ भी होता है,देखिये-5 साल का लड़का -आई लव यू मॉम!ज़वाब-*

*आई लव यू ठू!16 साल का लड़का-आई लव यू मॉम! ज़वाब-मेरे पास पैसे नहीं हैं!*

*25 साल का लड़का--आई लव यू मॉम ज़वाब -कौन है,वो चुड़ैल,कहाँ रहती है?35 साल का लड़का- आई लव यू मॉम*

*ज़वाब- मैनें तो पहले ही यहाँ शादी करने के लिये मना किया था न!55 साल की उम्र में -आई लव यू मॉम!ज़वाब-मैँ किसी भी कागज़ पर साइन नहीं करूँगी!*

दादा जी पोते से-सारा दिन मोबाइल,फेसबुक...बोर नहीं

नहीं होता तू! इस पर वो-अरे,

दादा जी...आप एक काम करो,आप इसमें अपने पूराने मित्रों को ढूंढो!तो दादा जी-अरे! वो सब मेरे साथ दसवीं तक पढ़े..

पचपन साल हो गये,उन सबको मेरी याद होगी क्या?पोते ने कोशिश कर 70 साल के दादा जी का फेसबुक एकाउंट बना दिया! आधे घँटे के अंदर नारायण,हरि,

विश्वनाथ,शामलाल, घनश्याम आदि फ्रेंड रिक्वेस्ट आ गई.... यह सब देख दादा जी की आँखे चमक उठीं...और पोते से बोले- बोले-अरे, बेटा जरा देख तो इसमें रीतू,कुसुम, सुषमा,रेखा और घुँघराले बालों वाली निशा का कहीं पता लगता है क्या..???

*शराबी पिता अपने बच्चे को कविता इस तरह सिखा रहा था....मछली जल की रानी है...रात को तल कर खानी है!*

अगर दो प्राइवेट नौकरी वाले अगर साथ पी रहे हैं... तो दोनों 

खुद का बिज़नेस शुरू करने की बात जरूर करेंगे...!!!

*अच्छे पति सबको मिलते हैं पर इसकी पहचान सिर्फ पड़ोसन को होती है...बीवी को नहीं होती...!!!*

यह तो अच्छा है कि ई सी जी

मशीन सिर्फ यह बताती है कि दिल कैसे धड़कता है...?अगर

यह बताती कि किसके लिये धड़कता है...?तो अब तक बहुतों के हाथ पैर टूट गये होते...!!!

*जिनकी गलतियों से भी मैनें रिश्ता निभाया है,उन्होंने बार बार मुझे फालतू होने का ही*

*एहसास कराया है!*

रिश्ते निभाने हों तो पचास ग्राम की जीभ को साठ किलो के शरीर पर हावी न होने दें!

*गृहिणी बड़ा ही मामूली सा शब्द है पर इसका अर्थ खास...सारा गृह जिसका ऋणी-गृहिणी...!!!*

अरे!तुम कैसे जान पाओगी,तुम्हें क्या मालूम मेरे लिये तो और भी बड़ी दूर दूर के आये थे?पति के यह कहने पर पत्नी-नज़दीक वाले तो तुम्हारे सारे लक्षण जानते ही होंगे तभी तो दूर जा पहुंचे, मेरा नसीब फोड़ने...!!!

🥵😄😍😅🤨🤓😂😄😜

*जिम्मेदारियों में एक खूबी तो होती है कि वो इन्सान को बिगड़ने नहीं देतीं...!!!*

अगर ये हो जाये तो क्या ज्यादा अच्छा नहीं होगा।

क्योंकि आज का रँग-गाइड के सँग --नाम से किताब भी छप गई और नियमित रूप से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप  व सैंकड़ों व्यक्तिगत के बीच जाता है है।

*अगर ये हो जाये तो क्या ज्यादा अच्छा नहीं होगा।

क्योंकि आज का रँग-गाइड के सँग --नाम से किताब भी छप गई और नियमित रूप से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप  व सैंकड़ों व्यक्तिगत के बीच जाता है है।

 राजकुमार अरोड़ा गाइड,

बहादुरगढ़(हरि०) 

Comments

Popular posts from this blog

11 राजकुमार अरोड़ा आज का रंग-गाइड के संग

10 राजकुमार अरोड़ा गाइड के संग हँसी के रंग

4.राजकुमार अरोड़ा गाइड के सँग हास्य रँग